गुमला, जुलाई 18 -- गुमला। जन विकास ट्रस्ट संचालित निराला आई हॉस्पिटल कुमारटोली लोहरदगा रोड में 19 जुलाई को नि:शुल्क मोतियाबिंद सह लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित होगा। शिविर में शंकर नेत्रालय, चेन्नई के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. समीर कुमार एवं डॉ. नीलू कुमारी मरीजों का ऑपरेशन करेंगे। रेटिना,आंसू की थैली, टेरिजियम सहित अन्य नेत्र रोगों का भी उपचार किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद मरीजों को दवाइयां और काला चश्मा नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पेटरवार चक्षु चिकित्सालय में 13 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...