बरेली, मार्च 18 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। दरगाह आला हजरत दरगाह की ओर से लोगों से 19 तारीख को ईद का चांद देखने की अपील की गई है। बताया गया है कि यदि गुरुवार को चांद नजर आ जाता है तो 20 तारीख को ईद मनाई जाएगी। वहीं, यदि 19 को चांद दिखाई नहीं देता है तो 20 को अलविदा जुमे की नमाज अदा की जाएगी और 21 को ईद मनाई जाएगी। इसको लेकर लोगों से आसमान पर नजर रखने और चांद की सूचना देने की अपील की गई है। दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि ईद के चांद देखने की अपील की गई है। ईद से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी को उमड़ी भीड़ ईद के त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। कपड़े, सेवइयां और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बाजार में लगातार खरीदारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.