सीतामढ़ी, मार्च 15 -- सीतामढ़ी।जिले के 19 केन्द्रों पर 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट चतुर्थवर्गीय कर्मी भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशन में लिखित परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए जिले में 19 केन्द्र बनाए गये है। कुल 11,868 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बताया गया है कि परीक्षा दो पाली में संचालित होगी। कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संचालन को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों को केन्द्र पर्यवेक्षक बनाया गया है। साथ ही केन्द्रों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व पुलिस बलों की तैनाती की गई है। उधर माताश्री कौशल्या रामदेव डॉ. गणेश राय डिग्री कॉलेज में शनिवार को केन्द्राधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार की अध्यक्षता में शिक्षक-कर्मियों की बैठक हुई। इसमें परीक्षा संचालन व्यवस्था को सफल बनाने का निर्णय...