कटिहार, मई 24 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा डीसीईईई -2026 का रविवार को जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। परीक्षा को कदाचारमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन सुबह से ही पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। सभी केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरे, उड़नदस्ता टीम, स्टैटिक दंडाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी。 यह भी पढ़ें- डीसीईसीई परीक्षा हुई शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त,1047 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितपरीक्षार्थियों की उपस्थिति जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 6794 परीक्षार्थियों को आवंटित किया गया था, जिनमें 5811 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 983 अनुपस्थित रहे। किसी भी केंद्...