बरेली, मार्च 14 -- 19 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में शुरू हुई दरोगा भर्ती परीक्षा, दो दिन तक चलेगी बरेली, मुख्य संवाददाता। दरोगा भर्ती परीक्षा शुक्रवार से कड़ी निगरानी के बीच शुरू हो गई। जनपद में इस परीक्षा के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो पालियों में अभ्यर्थियों की परीक्षा कराई जा रही है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी परीक्षा की शुचिता देखने के लिए लगातार भ्रमण कर रहे हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए एसटीएफ की टीम भी सक्रिय है और लगातार निगरानी रख रही है। अ...