फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 7 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा को 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन दिन चलने वाली परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान किया गया है। इसके अलावा रोडवेज की ओर से भी परीक्षार्थियों के आने जाने के लिए बसों के इंतजाम किए जाते रहे। जिले में अन्य जिलों से पुलिस भर्ती की परीक्षा में अभ्यार्थी शामिल होने को पहुंचेंगे। प्रशासन की ओर से पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए। जिले के अफसर परीक्षा केंद्रों की तैयारियों को परखते रहे। पुलिस भर्ती परीक्षा बद्री विशाल डिग्री कालेज, क्रिश्चियन इंटर कालेज, दुर्गा नारायण डिग्री कालेज, जनता राष्ट्रीय इंटर कालेज, केआर रस्तोगी इंटर कालेज, पॉलीटेक्निक , मदन मोहन क...