19 की रैली सफल बनाने के लिए समिति की बैठक
धनबाद, सितम्बर 10 -- संविधान बचाओ संघर्ष समिति की बैठक मंगलवार को झरिया चार नंबर ताज होटल में मुन्नीलाल रविदास की अध्यक्षता में हुई। इसमें दलित, आदिवासी, ओबीसी और माइनॉरिटी के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 19 सितंबर को प्रस्तावित रैली में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी और आरक्षण की रक्षा करना संवैधानिक अधिकार है। बैठक में विनोद पासवान, शिव बालक पासवान, शिवदत्त प्रसाद, कार्तिक हाड़ी, भोला हाड़ी, मोतीलाल हेंब्रम, अनूप साव, पिंटू बरनवाल, निरंजन वर्मा, भगवान दास, गोपाल यादव, पारस यादव, आरसी पासवान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.