अहमदाबाद, फरवरी 17 -- देश के अलग-अलग हिस्सों में अदालतों से स्कूलों तक में मिल रही धमकियों का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। गुजरात की छह अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल से हड़कंप मच गया। हालांकि, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अदालतों में 19 बम लगाने की बात कही गई और दावा किया गया था कि नमाज से पहले फट जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, अहमदाबाद, वडोदरा, वलसाड, राजकोट, गांधीनगर और मेहसाना की अदालतों को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वडोदरा जिला अदालत को भेजे गए एक ईमेल में दावा किया गया था कि परिसर में 19 बम रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि ईमेल में तमिलनाडु की एक अदालत के फैसले की आलोचना की गई थी। वडोदरा विशेष अभियान समूह (एसओजी), बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता, स्थानीय पुलिस और साइबर विशेषज्ञों की एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.