कानपुर, अप्रैल 29 -- मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर शहर के 19 अस्पतालों की जांच पड़ताल की गई। इस दौरान दो अस्पतालों को सीज किया गया। इनके एक अस्पताल पर दोबारा सील लगाई गई। सीएमओ कार्यालय के मुताबिक न्यू पुष्पांजलि अस्पताल को दोबारा सील करने की कार्रवाई की गई। साथ ही, अस्पताल प्रबंधन पर कानूनी कार्रवाई की संस्तुति की गई। इसके अलावा एचआर हॉस्पिटल को भी सील किया गया। मां नर्सिंग होम को एनओसी को लेकर नोटिस जारी की गई। शांभवरी मेडिकल सेंटर में ड्यूटी पर डॉक्टर नहीं मिले, जिसको लेकर नोटिस दी गई। सारांश हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं थे। प्रबंधन एनओसी पेपर भी नहीं दिखा सका। लिहाजा अस्पताल प्रबंधन को नोटिस दिया गया। किरन मेडिकल सेंटर के आईसीयू में डॉक्टर नहीं थे। एनओसी संबंधी नोटिस जारी किया गया। कांशी हॉस्पिटल एवं सर्जिकल सेंटर की ओटी सील की गई। ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.