उरई, जून 7 -- आटा। संवाददाता थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान 19 अदद अवैध देशी शराब क्वार्टर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक राम सजीवन वर्मा, सिपाही विवेक कुमार व विमल कुमार रात्रि चेकिंग पर बम्होरी कलां से कुरोना जा रहे थे। बम्होरी-संदी के मध्य नहर पुलिया के पास पुलिस को देख एक व्यक्ति मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर करीब 200 मीटर दूर संदी गांव की ओर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी रामशरण निवासी ग्राम कुरहना थाना आटा के पास बाजारू झोले से 19 देशी शराब के क्वार्टर बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...