19 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बगहा, मई 20 -- बेतिया, एक संवाददाता। विभिन्न थाने की पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में एक वारंटी समेत 19 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से सात की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। अजमानतीय तीन वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। विगत 24 घंटा में पुलिस की कार्रवाई में 204 लीटर 900 मिलीलीटर शराब व एक वाहन जब्त किया गया है। वाहन जांच के दौरानचालकों से एक लाख 55 हजार छह सौ रुपये जुर्माना वसूल की है। यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.