सोनभद्र, अप्रैल 17 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 19 अप्रैल से 31 मई तक विशेष सतर्कता बरतने की एडवाइजरी जारी की है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.पीके राय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि आने वाले दिनों में तापमान 47 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले स्थानों पर निकलना स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि इस अवधि में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। यह भी पढ़ें- पारा पहुंचा 39 पार, गर्मी से रहें सावधान खासकर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार लोगों को घर के भीतर सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। भीषण गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, चक्कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.