एटा, अप्रैल 22 -- तीन दिन से लापता मजदूर का शव नाला में पड़ा मिला। शव की शिनाख्त करते हुए घरवालों को सूचना दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। सिर में चोट होने के कारण घरवालों ने अनहोनी की आशंका जताई है। नगर पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। कोतवाली देहात के गांव जिरसमी निवासी इन्द्रजीत (35) पुत्र गुमानी सिंह मजदूरी करते थे। हर दिन की भांति 19 अप्रैल को घर से निकले थे उसके बाद से वह घर नहीं लौटे। घर न लौटने पर काफी तलाश किया। युवक का पता नहीं चल सका। इन्द्रजीत घर में सबसे बड़े थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रेलवे रोड स्थित नाले में लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त करते घरवालों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने क...