चक्रधरपुर, अप्रैल 17 -- चाईबासा। चाईबासा में मल्टी स्पेशियलिटी चिकित्सा केंद्र सनराइज हॉस्पिटल नए अत्याधुनिक भवन में रविवार से शुरू होगा। जहां 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी । हड्डी, जोड़, नस एवं रीढ़ के विशेषज्ञ सर्जन डॉ. आरके. सिंह एवं स्त्री, प्रसूति एवं निःसंतानता रोग विशेषज्ञ डॉ. रानू सिंह ने बताया कि चाईबासा के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सनराइज हॉस्पिटल अपने नए अत्याधुनिक भवन के साथ आमजन की सेवा के लिए पूर्णतः तैयार है। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अस्पताल का उद्घाटन 19 अप्रैल की सुबह 11:15 बजे मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी मुकुंद रुंगटा करेंगे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.