देहरादून, अप्रैल 12 -- CharDham Yatra: चारधाम यात्रा को शुरू होने में अब सिर्फ एक सप्ताह का समय शेष है। लेकिन अभी तक सड़कों को पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सका है। सरकार ने सड़कों को ठीक करने के लिए 15 अप्रैल तक की डेटलाइन तय की थी। चार दिन में यह लक्ष्य कैसे हासिल होगा इस पर संशय बना हुआ है। दरअसल, चारधाम यात्रा मार्ग पर पिछली बरसात में बड़े स्तर पर भूस्खलन हुए थे। जिससे सड़कों की स्थिति पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा खराब थी। लोनिवि की रिपोर्ट के अनुसार यात्रा मार्ग पर कुल 207 भूस्खलन जोन चिह्नित किए गए थे जिसमें से 120 पर अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। इसके अलावा 40 स्थान ऐसे हैं जहां पर ट्रीटमेंट का काम भी अधूरा है। लोक निर्माण विभाग ने चारधाम की सड़कों को पूरी तरह ठीक करने के लिए सभी डिविजनों को 15 अप्रैल तक की डेटलाइन दी है। लेकिन चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.