बलिया, अप्रैल 14 -- बेल्थरारोड। दुर्गा मंदिर मानस मंडल 19 अप्रैल से नगर के बिचला पोखरा स्थित दुर्गा मंदिर पर श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन किया जायेगा। मंदिर के पुजारी नंदू बाबा ने बताया कि कार्यक्रम की पूर्णाहुति 20 अप्रैल को होगी। इस दौरान हवन, कन्या कुमारी पूजन, प्रसाद वितरण, रात्रि जागरण और भंडारा का आयोजन किया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागिता का अनुरोध किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...