कन्नौज, अप्रैल 6 -- जिले में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर 19 अप्रैल को जिले के सभी शिवालयों में एक साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती, दीपोत्सव, प्रवचन और सामूहिक मंत्रोच्चार जैसे कार्यक्रम होंगे। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में इस आयोजन को ऐतिहासिक और जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने की रणनीति तय की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आत्मगौरव का प्रतीक है।हर मंदिर के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे और विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर परिसरों को आकर्षक व आध्यात्मिक माहौल से युक्त बनाया जाएगा। इस आयोजन की खास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.