कौशाम्बी, अप्रैल 14 -- विष्णु भगवान के छठवें अवतार भगवान श्री परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर जिले के सरायअकिल क्षेत्र में इस वर्ष भी भव्य परशुराम यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा 19 अप्रैल रविवार को प्रात: 10 बजे निकाली जाएगी। जानकारी देते हुए आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि यात्रा का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन किया गया। यात्रा में क्षेत्र के श्रद्धालु, युवा एवं समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन स्थल कौशाम्बी मार्ग स्थित दिलीप टेंट हाउस के सामने (पांडेय भवन), करन चौराहा, सराय अकिल, कौशाम्बी निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी ब्राह्मण भवन में परशुराम जन्मोत्सव 19 को आयोजकों ने लोगों से आवाहन किया है कि निर्धारित समय पर अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.