पलामू, अप्रैल 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला के शहादत दिवस के अवसर पर 19 अप्रैल को सिंगरा गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।कार्यक्रम के तहत शहीद स्मारक स्थल पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन कर वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पलामू पुलिस की ओर से अनुराग नाम से दीपमाला सजाकर विशेष सम्मान प्रकट किया जाएगा। इसके अलावा दोपहर 2 बजे से सुंदरकांड संकीर्तन पाठ का आयोजन होगा, जिसमें शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी।शाम यह भी पढ़ें- सहरसाः परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन 7 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.