कोडरमा, अगस्त 19 -- जयनगर निज प्रतिनिधि। पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में प्रखंड की 18 पंचायतों में बुधवार को महिला सभा एवं बाल सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत बेको, चेहाल, डंडाडीह, गड़गी, घरोंजा, गोहाल, हिरोडीह, जयनगर पूर्वी, जयनगर पश्चिमी, ककरचोली, कन्द्रपडीह, कटहाडीह, नईटांड़, पिपचो, सतडीहा, तमाय, तेतरौन एवं तिलोकीरी पंचायत में निर्धारित तिथि को महिला सभा एवं बाल सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर बीडीओ गौतम कुमार ने सभी संबंधित पंचायत सचिवों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। महिला सभा एवं बाल सभा के माध्यम से पंचायत स्तर पर महिलाओं और बच्चों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, समस्याओं एवं योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जयनगर की 18 पंचायतों में संपन्न हुई महिला सभा एवं बाल सभा साथ ही पंचायत स्तर ...