नई दिल्ली, अगस्त 16 -- मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर देख सकते हैं। नए शेड्यूल के अनुसार, NEET UG 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 19 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वे 17 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे तक अपनी पसंद (Choice) लॉक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि रिपोर्टिंग प्रोसेस, फ्रीज-फ्लोट ऑप्शन और MCC के नए नियम क्या है। MCC ने 5 अगस्त 2026 से NEET UG काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की थी। आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार, उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करने के साथ निर्धारित काउंसलिंग फीस भी ऑनलाइन जमा करनी होगी। केवल फीस का भुगतान करने वाले उम्मीदवार ही काउंसलिंग की आग...