सहारनपुर, मार्च 14 -- सहारनपुर। सांवरा संकीर्तन मंडल एवं श्री करुणा बिहारी मंदिर के संस्थापक स्वामी मंगलानंद महाराज के सानिध्य में श्री करुणा बिहारी जी के 19वें प्राकट्य जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। नुमाइश कैंप, गोपाल नगर और रुड़की कैंप क्षेत्र के भक्तों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने आरती-पूजन कर 56 भोग प्रसाद अर्पित किया और संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। शुक्रवार को शोभायात्रा का शुभारंभ गोपाल नगर स्थित श्री करुणा बिहारी मंदिर, नुमाइश कैंप से स्वामी मंगलानंद महाराज द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना, नारियल फोड़कर और भगवा ध्वज फहराकर किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे दिव्य स्वरूप श्री बिहारी जी की सुंदर श्रृंगार से सजी भव्य पालकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। इसके पीछे सुंदर रथ पर विराजमान श्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.