19वीं वाहिनी एसएसबी ने चलाया पौधरोपण अभियान, अब तक लगाए 3100 पौधे
किशनगंज, जुलाई 20 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ठाकुरगंज ने रविवार को वाहिनी मुख्यालय सहित सभी समवायों और सीमा चौकियों पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट राज कुमार खलखो ने पौधारोपण कर किया।
वृक्षारोपण का महत्व इस दौरान अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कमांडेंट राज कुमार खलखो ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की अमूल्य पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधा धरती को हरा-भरा बनाने, जलवायु संतुलन बनाए रखने और मानव जीवन की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
प्रेरणा और लक्ष्य उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.