19,024 फीट ऊंचे उमलिंग ला पर युवाओं ने रचा इतिहास
मैनपुरी, जुलाई 15 -- जनपद के तीन साहसी युवाओं ने दुर्गम रास्तों और कड़ी चुनौतियों को पार करते हुए लद्दाख की विश्व प्रसिद्ध उमलिंग ला मोटरेबल रोड पर पहुंचकर जिले का मान बढ़ाया है। समुद्र तल से 19,024 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह सड़क दुनिया के सबसे ऊंचे मोटर मार्ग के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज रही है। इस उपलब्धि पर उन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। ग्राम पड़रिया निवासी शिवम चौहान ने अपने मित्र 36 वर्षीय सुमित चौहान और 32 वर्षीय मनमोहन सिंह चौहान के साथ इस बेहद कठिन और रोमांचक यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा किया। तीनों मित्र बीती 4 जुलाई को अपनी कार से मैनपुरी से लद्दाख के लिए रवाना हुए थे। शून्य से नीचे तापमान और ऑक्सीजन की भारी कमी जैसी विकट परिस्थितियों के बीच, आवश्यक परमिट हासिल कर उन्होंने इस बेहद दुर्गम चढ़ाई को फतह क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.