कौशाम्बी, जुलाई 7 -- नौ जुलाई से शुरू होने वाले पौधरोपण अभियान के दौरान हरियाली के साथ-साथ स्वास्थ्य सुधार के लिए महत्वपूर्ण सहजन के पौधों का भी बड़े पैमाने पर रोपण किया जाएगा। इसका जिम्मा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों व जीरो पावर्टी के चिन्हत परिवारों को दिया गया है। पौधरोपण अभियान को लेकर शासन के साथ-साथ जिला प्रशासन पूरी तरह से संजीदा दिख रहा है। अभियान शुरू होने के दो दिन पूर्व ही नर्सरियों पौधों का उठान वन विभाग ने शुरू करा दिया है। अभियान को गंभीरता से लेते हुए परियोजना निदेशक दिनकर कुमार विद्यार्थी ने प्रधानमंत्री आवास के 235, मुख्यमंत्री आवास के 3739 लाभार्थियों व जीरो पावर्टी के चिन्हित 5517 परिवारों को सहजन के दो-दो पौधे उपलब्ध कराने के लिए प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र भेजा है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: 12 जुल...