189 कर्मचारियों ने 20 खेलों में दिखाया दम
हल्द्वानी, अक्टूबर 1 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय जनपद स्तरीय सिविल सर्विसेज खेल चयन ट्रायल गुरुवार को संपन्न हो गए हैं। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली की ओर से आयोजित होने वाली ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए यह चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। दो दिनों तक चले ट्रायल्स में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग, कैरम, शतरंज, कबड्डी, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, कुश्ती, खो-खो, योग और तैराकी समेत 20 खेलों में 142 पुरुष तथा 47 महिला प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित हुए खिलाड़ी अब 7 और 8 अक्तूबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.