नवादा, फरवरी 24 -- नवादा, निज प्रतिनिधि। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन के लिए सोमवार को ऑनलाइन रेंडमाइजेशन से 1885 गरीब बच्चों का स्कूल आवंटन किया गया। जिला शिक्षा कार्यालय में डीईओ दीपक कुमार, डीपीओ वर्षा ए व संभाग प्रभारी भरत भूषण पांडेय ने लॉटरी के माध्यम से पहले चरण का बच्चों को स्कूल आवंटन किया। जिन बच्चों का स्कूल आवंटन किया गया है। वे 24 फरवरी से 10 मार्च तक अपने आसपास के एक किलोमीटर के दायरे में स्थित निजी स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे। जिले में निजी स्कूलों में दाखिले को लेकर 2504 गरीब बच्चों ने ज्ञानदीप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी तक थी। जबकि आवेदनों के सत्यापन की तिथि18 फरवरी थी। इस दौरान संबंधित प्रखंडों के बीईओ ने ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन किया। स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.