गोरखपुर, मार्च 3 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता उत्तर प्रदेश जल निगम की ओर से 561 करोड़ रुपये खर्च कर 188 किमी लंबाई में सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है। सीवर लाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्स्थापन का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इन मार्गों को सीवर लाइन डालने के दौरान काटा गया था। योजना के अंतर्गत महानगर के 21 वार्डों-जंगल बेनीमाधव, लच्छीपुर, जटेपुर उत्तरी, उर्वरक नगर, लोहिया नगर, जंगल नकहा, अंधियारी बाग, रामजानकी नगर, जनप्रिय विहार, हुमायूंपुर उत्तरी, सूर्यकुंडधाम नगर, कल्याणपुर, राजेंद्र नगर, चकसा हुसैन, विकास नगर और पुराना गोरखपुर आदि में 188.47 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जा चुकी है। इसके सापेक्ष 183.87 किमी लंबाई में सड़कों का पुनर्निर्माण पूरा कर लिया गया है। जल निगम के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार का कहना है कि इंडस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.