बिजनौर, फरवरी 27 -- सेंट मैरी स्कूल, बिजनौर में इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत कक्षा 10 की हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। विद्यालय के कुल 187 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा निर्धारित समय पर प्रारंभ हुई तथा विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रश्नपत्र हल किया। प्रश्नपत्र संतुलित एवं पाठ्यक्रम आधारित रहा। विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान दिया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नियमित परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। विद्यालय के प्रबंधक फा...