सहारनपुर, मई 10 -- सहारनपुर। शहर के पुराना लोहा बाजार में स्थित शहीद स्मारक स्थल 1857 की क्रांति की वीर गाथाओं का सजीव प्रतीक माना जाता है। यह स्थान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। इतिहासकारों के अनुसार ब्रिटिश शासनकाल में इसी स्थान पर कई स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई थी। इसी कारण यह स्थल आज भी बलिदान, संघर्ष और देशभक्ति की यादों को जीवंत बनाए हुए है। रविवार को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की 189वीं जयंती के अवसर पर शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हर वर्ष 10 मई को 1857 की क्रांति दिवस के रूप में याद किया जाता है। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता संग्राम की वर्षगांठ पर व्याख्यान माना जाता है कि 10 मई 1857 को मेरठ से शुरू हुआ विद्रोह कुछ ही समय में दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में फैल गया ...