बेगुसराय, जून 1 -- बीहट। प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र बरौनी की ओर से बरौनी अंचल के महना पंचायत के सबौरा-रूपसपुर स्कूल में सोमवार को हेल्थ कैंप में 185 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवाएं दी गईं। डॉ. राजीव कुमार व स्वास्थय टीम के द्वारा लोगों के विभिन्न प्रकार की जांच की गई। 32 बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया तथा 11 आयुष्मान कार्ड बनाये गये। 153 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग तथा 65 लोगों का एक्सरे किया गया। पीएचसी प्रभारी डा. मनोज कुमार व हेल्थ मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि 100 दिवसीय टी. बी. मुक्त अभियान के तहत बरौनी अंचल के पंचायतों व गांवों में हेल्थ कैंप के जरिये लोगों का स्वास्थय परीक्षण कर जरूरी दवा दी जा रही है। यह भी पढ़ें- 185 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दी दवाएं टी. बी. के मरीजों की पहचान कर उन्हें मेडीकल किट दिया जा रहा है। गर्...