पूर्णिया, मार्च 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।श्रीनगर पुलिस ने पूर्णिया-श्रीनगर मुख्य मार्ग पर स्थित कदगामा चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर 185 बोतल कोडिन बरामद किया। कोडिन के साथ बाइक सवार को भी गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में श्रीनगर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि श्रीनगर पुलिस ने कदगामा चौक पर वाहन जांच के क्रम में एक मोटरसाईकिल सहित 185 बोतल में कुल 18.5 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप को जब्त किया गया। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। खानाघाट बनैली निवासी मो असराफुल उर्फ उस्मान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...