मधुबनी, जनवरी 7 -- फुलपरास,एक संवाददाता। थाना पुलिस ने बीते रात क्षेत्र में गश्ती व रेड छापेमारी के दौरान एक टेम्पो पर लदा 184 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ साथ तीन धंधेबाज महुलिया गांव निवासी गंगा प्रसाद यादव,कृष्ण कुमार व मोनू कुमार घोघरडीहा निवासी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि गश्ती दल में एसआई निरंजन कुमार, पुअनि राजीव सिंह, पुअनि चंदन कुमार पीटीसी अभिजीत कुमार व पुलिस सशस्त्र बल के द्वारा वाहन चेकिंग करते हुए टेम्पो पर अवैध रूप से कारोबार करने के नियत से शराब ले जाया जा रहा था। जिसे पुलिस टीम ने टेम्पो सहित शराब जब्त कर लिया गया और तीनों धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया जिसके विरुद्ध मदनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर झंझारपुर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.