184 आसनों में श्रेया त्यागी को है महारथ हासिल
खगडि़या, जून 20 -- खगड़िया, जितेन्द्र कुमार बबलू अद्भुत व अविस्मरणीय 184 योगकला में महारथ हासिल कर श्रेया त्यागी ने जिले का राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ाया है। उसकी योग कला को देखकर हर कोई दंातों तले अंगुलियों दबाने लगते हैं। खगड़िया शहर के लोहापट्टी शिवालय रोड की रहने महेन्द्र त्यागी व श्रद्धा देवी की पुत्री श्रेया त्यागी पलक झपकते ही योगासन, प्राणायाम व हठयोग करने में माहिर है। अपने पूरे शरीर को जिमनास्ट की तरह चारों दिशाओं में घुमा देती है। 21 सितंबर 2002 को जन्मी श्रेया अपने दादा स्व. गुरू शांति प्रकाश व्यायामाचार्य को आदर्श मानती है। योग में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी श्रेया अब तक दर्जनों राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। फिलहाल वह राजनीतिशास्त्र विषय से एमए की पढ़ाई कर रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.