18349 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष
बागेश्वर, जून 28 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जनपद में विशेष अभियान शुरू हो गया है। जिला अस्पताल में नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने एक बच्चे को दवा पिलाकर अभियान की शुरूआत की। उन्होंने सभी से अभियान को सफल बनाने में आगे आने की अपील की। अभियान के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। दो दिन घर-घर अभियान चलेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि जनपद में 18,349 लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने तैनात कार्मिकों से लक्ष हासिल करने को कहा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य तभी सफल होगा जब पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- 18349 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष इस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.