नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- NEET PG UP state merit rank list : उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय ने स्टेट कोटा की एमडी, एमएस, डिप्लोमा सीटों पर दाखिले के लिए यूपी नीट पीजी स्टेट मेरिट 2026 जारी कर दी है। काउंसलिंग फीस व सिक्योरिटी मनी जमा कर चॉइस फिलिंग के लिए क्वालिफाई पाए गए कुल अभ्यर्थियों की संख्या 6084 है। यानी मेरिट लिस्ट में 6084 अभ्यर्थियों को ही जगह दी गई है। राज्य मेरिट में पहला स्थान शाश्वत गौर नाम के अभ्यर्थी ने हासिल की है। शाश्वत ने नीट पीजी में 720 में से 594 अंक प्राप्त किए हैं और उनकी ऑल इंडिया रैंक 182 रही। राज्य के टॉप 20 अभ्यर्थयों का स्कोर 594 अंक से 572 अंक के बीच है, जिनकी ऑल इंडिया रैंक 182 से 822 के बीच है।उत्तर प्रदेश नीट पीजी (UP NEET PG 2026) स्टेट मेरिट सूची के टॉप 20स्टेट मेरिट क्रमांक, अभ्य...