182 घंटे बाद हुई एक दर्जन परिवारों को बिजली की आपूर्ति
खगडि़या, अप्रैल 8 -- बेलदौर । एक संवाददाता बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर दस फुलवड़िया गांव के एक दर्जन परिवार को मंगलवार को 182 घंटे बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हुई। आठ दिनों के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। जानकारी के मुताबिक गत मंगलवार के देर रात में आए आंधी तूफ़ान से कालीस्थान चौक के निकट स्थित ट्रांसफार्मर से एलटी लाइन का संपर्क भंग हो गया था जिससे एक दर्जन लोगों को बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इसकी शिकायत पीड़ित उपभोक्ताओं ने संबंधित लाइन मेन से की लेकिन इसे अनसुनी कर दी गई। बिजली आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं ने मंगलवार को जब इसकी जानकारी विभाग के जेई को कॉल कर दी तो उन्होंने त्वरित एक्शन लेते हुए शिकायत के तीन घंटे के अंदर एलटी तार को जोड़ कर वंचित उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करवाने में आवश्यक सहयोग किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.