नवादा, दिसम्बर 27 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा जिले के विकास के इतिहास में साल 2025 एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। जिले की सबसे बड़ी समस्या, यानी शहर के भीतर लगने वाले भीषण जाम को समाप्त करने के लिए 9.2 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण कार्य अब अपने निर्णायक चरण में है। एनएच-20 यानी पुराना एनएच-31 से कादिरगंज तक बनने वाले इस बाईपास की कुल लागत लगभग 182 करोड़ रुपए है, जो नवादा की शहरी कनेक्टिविटी और आर्थिक परिदृश्य को पूरी तरह बदलने की क्षमता रखता है। जाम के झाम से मिलेगी स्थायी राहत नवादा शहर दशकों से भारी वाहनों के दबाव और संकरी सड़कों के कारण यातायात की समस्या से जूझ रहा है। वर्तमान में, रांची-पटना मार्ग एनएच-20 से होकर आने वाले भारी ट्रक और बसें शहर के हृदय स्थल प्रजातंत्र चौक और सद्भावना चौक से होकर गुजरती हैं। इससे न ...