सीवान, अप्रैल 19 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के नगर पंचायत क्षेत्र में आवारा कुत्तों को एंटी रेबीज का वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एसएलपी 17623/2025 में पारित आदेश नगर विकास एवं आवास विभाग व जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में नगर पंचायत में आवारा कुत्तों के एंटी रेबीज टीकाकरण का कार्य किया गया। ईओ ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में अभी तक 182 आवारा कुत्तों को वैक्सीन लगाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद जिला पदाधिकारी ने आदेश दिया था। उसके बाद वैक्सीन का कार्य शुरू हुआ है। नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में आवारा कुत्तों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाया जाएगा। ईओ ने बताया कि नगर पंचायत के सभी वार्डों को मिल...