अररिया, मार्च 1 -- पलासी, (ए.सं.)। पलासी-कलियागंज मार्ग पर पुलिस ने 181 बोतल नेपाली शराब जब्त किया है। बताया कि उक्त मार्ग पर एक बाइक सवार पुलिस को देखकर सड़क के किनारे बोरी गिराकर फरार हो गया। इसके बाद तलाशी के दौरान 181 बोतल नेपाली शराब जब्त किया गया। हालांकि बाईक चालक पुलिस द्वारा पीछा करने के बावजूद टेढ़ागाछ की ओर भाग निकला। इस मामले अवर निरीक्षक अमरनाथ राय के बयान पर पलासी थाना में अज्ञात बाईक चालक के विरुद्ध केस दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस टीम गश्ती के दौरान कलियागंज की ओर जा रही थी तो पुलिस गाड़ी को देखकर एक बाईक सवार बाईक पर लदे सामान सड़क के किनारे गिराकर भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा पीछा करने के बाद भी वह भाग निकला। तलाशी के दौरान फेंके गये बोरी से 70 बोतल रेशम लीची नेपाली शराब तथा कपड़े में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.