1801 दम्पत्ति ले रहे पीएम किसान सम्मान निधि
सुल्तानपुर, जुलाई 26 -- सुलतानपुर, संवाददाता । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने लोगों में हर बार अपात्रों को चिह्नित करने का कार्य शासन स्तर पर किया जा रहा है। सम्मान निधि पाने वाले किसानों में 1801 किसानों की ओर से पति-पत्नी दोनों लोगों के लाभ लेने का मामला प्रकाश में आया है। इन किसानों का डाटे का भौतिक सत्यापन कर डाटा पोर्टल पर लोड करने का फरमान जारी किया गया है। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त पाने वाले किसानों की संख्या तीन लाख 89 हजार 841 है। 23वीं किस्त पाने के बाद केन्द्र सरकार की ओर से पति-पत्नी दोनों लोग सम्मान निधि पाने वाले किसानों का डाटा चिह्नित किया है। उत्तर प्रदेश में ऐसे किसानों की संख्या 3 5हजार 739 है। इसमें से सुलतानपुर के 1801 किसानों का नाम शामिल है। शासन ने ऐसे किसानों की सूची कृषि विभाग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.