नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ को सेबी की मंजूरी मिल गई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) अपने आईपीओ का प्राइस करीब 1800 रुपये प्रति शेयर या इससे कुछ ऊपर रख सकता है। इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह बताया है। बाजार नियामक सेबी के अप्रूवल के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज अपनी बहुप्रतीक्षित मार्केट एंट्री के और करीब पहुंच गया है। NSE के शेयर ग्रे मार्केट में 285 रुपये तक के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। 15 सितंबर को प्राइस बैंड अनाउंस कर सकता है NSEघटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति के मुताबिक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 15 सितंबर को आईपीओ का प्राइस बैंड अनाउंस कर सकता है। व्यक्ति ने बताया कि अगर सब कुछ शेड्यूल के मुताबिक चलता है तो आईपीओ 18 सितंबर के करीब खुल सकता है, जब...