समस्तीपुर, मई 4 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर भुऑल गांव स्थित चौर के एक बागान के नजदीक से रविवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देसी शराब की एक भट्टी को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही धंधेबाज भागने में सफल रहा। वही शराब बनाने के विभिन्न बर्तन सहित अन्य सामान को कल्याणपुर पुलिस जब्त कर थाना ले आई। इंस्पेक्टर रणवीर कुमार रावत ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- 30 लीटर देसी शराब जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...