एटा, अप्रैल 15 -- बुधवार को शहर के लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण सत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनिंग प्रभारी एएसडीएम अनवर राशिद फारुकी, पालिका ईओ निहाल सिंह एवं मास्टर ट्रेनर ने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से पूर्ण मनोयोग एवं गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का अनुरोध किया गया, ताकि जनगणना कार्य को त्रुटिरहित ढंग से संपादित किया जा सके। प्रशिक्षण सत्र में कुल 180 प्रतिभागियों में से 14 प्रशिक्षणार्थी अनुपस्थित पाए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता की देखरेख में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 400 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- सदर प्रखंड में प्रगणकों का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न एबीएसए अलीगंज एवं तहसीलदार अल...