180 दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क ई-ट्राइसाइकिल
गोरखपुर, जुलाई 9 -- गोरखपुर। स्कूल एवं शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दिव्यांग छात्राओं के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने निःशुल्क ई-ट्राईसाइकिल योजना लागू की है। गोरखपुर के 9 विधानसभा सीटो के लिए कुल 180 पात्र छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल वितरित की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा के लिए 20 ई-ट्राईसाइकिल का लक्ष्य है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी। योजना का लाभ 16 वर्ष या उससे अधिक आयु की स्थाई निवासी दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा। आवेदन के साथ दिव्यांगता, आय, निवास, जाति, आधार, यूडीआईडी कार्ड तथा अध्ययनरत होने का प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक अभिलेख संलग्न करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.