अररिया, मार्च 2 -- बथनाहा, एक संवाददाता। बथनाहा थाना क्षेत्र के ततमा टोला में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18.5 लीटर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू दास, पिता शिवानंद दास, निवासी ततमा टोला के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां से 18.5 लीटर शराब बरामद की गई। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...