18.48 करोड़ कीमत के मादक पदार्थ कराए नष्ट
फिरोजाबाद, जुलाई 1 -- जिले के सभी थानों में पंजीकृत अभियोगों से संबंधित नशीले पदाथों के विनष्टीकरण के लिए ऑपरेशन दहन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बुधवार को जिला मथुरा के थाना कोसीकला पर पंजीकृत अभियोग से संबंधित 3559 किलोग्राम नशीले पदार्थ (गांजा) का विनष्टिकरण कराया। जिसकी कीमत 11 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा 7.48 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट कराए हैं। सीओ छाता जितेंद्र कुमार एवं उनकी टीम ने कोसीकला हाईवे स्थित कोटवन पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान कैंटर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया था। पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए नशीले पदार्थ की अंतरराज्यीय तस्करी करने वाले गयुर अली पुत्र वहाब अली निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। न्यायालय में साक्ष्य की कार्रवाई पूर्ण हो चुकी हैं। बुधवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा मंडल शैलेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.