18.25 लाख से बन रही सीसी रोड और पुलिया अधूरी
सोनभद्र, जून 30 -- सागोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत घघरी में प्राथमिक विद्यालय तेन्दू घुटरा तक जाने वाली सीसी रोड और एक पुलिया का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। लगभग 18.25 लाख की लागत से सीसीरोड और पुलयिा का निर्माण कराया जा रहा है। पांच माह बाद भी इसे पूरा नहीं किया जा सका है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में हस्तक्षेप कर शीघ्र निर्माण पूरा कराने की मांग की है। बभनी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय तेन्दू घुटरा तक जाने वाली इस सीसी रोड का निर्माण कार्य इसी वर्ष जनवरी में शुरू किया गया था। यह भी पढ़ें- घघरी गांव में एक वर्षो से पुलियां क्षतिग्रस्त, मरम्मत की मांग लगभग 8.50 लाख रुपये की लागत से बन रही यह सड़क पांच माह बीत जाने के बाद भी अधूरी है। ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.