आजमगढ़, मई 21 -- सठियांव (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। सठियांव-जहानागंज रोड किनारे बरवां मोड़ पर 18 बिस्वा जमीन के चक्कर में सुशील की हत्या हो गई। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले जहानागंज के कोढ़वा गांव निवासी सुशील कुमार ने अपने पार्टनरों के साथ मिलकर 18 बिस्वा जमीन बरवां मोड़ के पास 50 लाख रुपये में खरीदी थी। साथियों ने मिलकर सुशील के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री कराई। बाद में जमीन बेचने को लेकर आपस में विवाद हो गया। सुशील के साथी उसे धमकी दे रहे थे। इससे पहले भी उस पर हमले का प्रयास किया गया था। सुशील और उसके साथियों ने सठियांव गांव के भगतपुरवा निवासी आलोक से भूमि का सौदा किया था। उसकी जमीन बरवां मोड़ पर सड़क के किनारे है। आलोक अनुसूचित जाति का है। इसकी वजह से जमीन दूसरे के नाम रजिस्ट्री होने में समस्या आ रही थी। इसलिए साथियों ने अनुसूचित ...