कटिहार, मई 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सक्षमता परीक्षा तीन और चार की काउंसिलिंग से वंचित शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने अंतिम अवसर दिया है। कटिहार समेत पूरे बिहार के 2174 शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग अब 18 और 19 मई को आयोजित की जाएगी। जिला मुख्यालय स्थित डीआरसीसी में होने वाली इस प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देश के बाद जिला शिक्षा कार्यालय ने संबंधित शिक्षकों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित रहने को कहा है। जानकारी के अनुसार फरवरी माह में 6 से 11 फरवरी तक आयोजित काउंसिलिंग के दौरान कई शिक्षक अलग-अलग कारणों से प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। इनमें 837 शिक्षक अनुपस्थित रहे थे, जबकि 938 शिक्षक संदेहास्पद सूची में शामिल थे। वहीं 387 शिक्षक मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.